मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

तीर मारकर बुजुर्ग को घायल करने वाला आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तीर मारकर बुजुर्ग को घायल करने वाला आरोपित गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर एक बुजुर्ग पर तीर-धनुष से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार 9 मई 2026 को सूचना मिली थी कि झींकपानी थाना क्षेत्र के टंकी बांदा के पास चुइया बिरुली (60), पिता स्वर्गीय मूंगा बिरुली, निवासी बेतिया, थाना झींकपानी को भगवान बिरुली उर्फ दोपे (39), पिता स्वर्गीय लागो बिरुली, निवासी चिड़िया पहाड़ी ने पुराने रंजिश के कारण तीर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

स्थिति में सुधार होने पर पीड़ित का फर्दबयान दर्ज किया गया, जिसके आधार पर झींकपानी थाना (कांड संख्या 17/26) दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर राजकुमार जेयराजू, प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी झींकपानी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान आरोपित भगवान बिरुली उर्फ दोपे को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पुराने विवाद के कारण उसने हत्या की नीयत से तीर-धनुष से हमला किया था। आरोपित के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीर-धनुष बरामद कर जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपित को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

छापेमारी दल में राजीव रंजन मिश्रा, दीपक कुमार मोहंती सहित झींकपानी थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें