मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

नाबालिग की हत्या का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नाबालिग की हत्या का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

रांची। पुलिस ने नाबालिग जसीम मंसूरी की हत्या के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने मुख्य आरोपित शाहिद अंसारी को गिरफ्तार किया।अवैध संबंध का विरोध करने पर नाबालिग जसीम मंसूरी की हत्या कर दी गयी थी। उल्लेखनीय है कि पुंदाग ओपी क्षेत्र के लाजपत नगर इलाके में बन रहे चार मंजिला अपार्टमेंट से बुधवार को नाबालिग का शव बरामद किया गया था। मृतक जसीम मंसूरी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र के मुस्लिम मोहल्ले का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार वह दो फरवरी से लापता था। परिजनों ने पुंदाग ओपी में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। बुधवार को परिजन उसकी तलाश करते हुए पुंदाग इलाके के उस निर्माणाधीन अपार्टमेंट पहुंचे, जहां ऊपरी मंजिल के पास उसका शव पड़ा मिला।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें