मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

महाशिवरात्रि पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, तड़के 4:30 बजे से शुरू हुआ जलार्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महाशिवरात्रि पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, तड़के 4:30 बजे से शुरू हुआ जलार्पण

देवघर। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर झारखंड के देवघर स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सरकारी पूजा संपन्न होने के बाद सुबह लगभग 4:30 बजे मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया, जिसके बाद भक्तों ने कतारबद्ध तरीके से बाबा पर जल अर्पित करना शुरू किया।पूरा देवघर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा है। श्रद्धालु बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, शिवरामझा चौक, नेहरू पार्क और क्यू कॉम्प्लेक्स होते हुए सुव्यवस्थित कतार में आगे बढ़ रहे हैं और सुगमता से जलार्पण कर रहे हैं। मंदिर परिसर और आसपास का पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर है।श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले से ही व्यापक तैयारियां कर ली थीं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सूचना केंद्र, शौचालय, पेयजल व्यवस्था और बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही, मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या भगदड़ की स्थिति उत्पन्न न हो।महाशिवरात्रि के अवसर पर वीवीआईपी और आउट ऑफ टर्न दर्शन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है, जिससे कि सभी श्रद्धालुओं को समान रूप से दर्शन और जलार्पण का अवसर मिल सके। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन पर लगातार नजर रखने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुगम दर्शन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।इस दौरान पुलिस अधीक्षक सौरभ, उप-विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, देवघर के अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का लगातार जायजा लेते रहे।--------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें