मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

टेंडर घोटाला के आरोपित राजकुमार टोप्पो ने पीएमएलए कोर्ट में किया सरेंडर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टेंडर घोटाला के आरोपित राजकुमार टोप्पो ने पीएमएलए कोर्ट में किया सरेंडर

रांची। टेंडर कमीशन घोटाले के आरोपित तत्कालीन एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (रिटायर्ड) राजकुमार टोप्पो ने गुरुवार को पीएमएलए की अदालत में सरेंडर कर दिया। इसके बाद अदालत ने एक लाख के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी है। राजकुमार टोप्पो को सुनवाई के लिए निर्धारित हर तिथि में अदालत में हाजिर होने के शर्त पर जमानत मिली है। साथ ही अदालत ने पासपोर्ट जमा करने और बिना अनुमति देश नहीं छोड़ने की शर्त पर जमानत दी है।इससे पूर्व मामले में ईडी ने 14 आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में पूरक प्रॉसीक्यूशन कंप्लेंट दाखिल किया था। अदालत ने मामले में संज्ञान लेकर आरोपितों के खिलाफ समन किया था। अबतक 6 से अधिक आरोपियों ने अदालत में सरेंडर कर दिया है।उल्लेखनीय है कि टेंडर कमीशन घोटाला मामले में ईडी की पहली कार्रवाई 2023 में हुई थी। इस दौरान कई इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। वहीं दूसरी कार्रवाई 6 मई 2024 को हुई थी, जिसमें इंजीनियर ठेकदार और कांट्रेक्टर के ठिकानों पर ईडी ने रेड मारी थी।छापेमारी के दौरान पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के आईएसडी रहे संजीव लाल के नौकर के ठिकाने से लगभग 32 करोड़ से अधिक बरामद हुए थे। जबकि ठेकेदार मुन्ना सिंह के ठिकाने से 2.93 करोड़ और कांट्रेक्टर राजीव सिंह के ठिकाने से 2.14 करोड़ जब्त किए गए थे। पैसे की बरामदगी के बाद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ईडी के रडार पर आए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें