मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

शराब घोटाला : नवीन केडिया को इंग्लैंड जाने की अनुमति नहीं, एसीबी कोर्ट ने याचिका की खारिज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शराब घोटाला : नवीन केडिया को इंग्लैंड जाने की अनुमति नहीं, एसीबी कोर्ट ने याचिका की खारिज

रांची। झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपित नवीन केडिया को इंग्लैंड जाने की अनुमति नहीं मिली है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की विशेष अदालत ने विदेश यात्रा की अनुमति मांगे जाने से संबंधित उसकी याचिका खारिज कर दी है।नवीन केडिया ने एसीबी की विशेष अदालत में याचिका दायर कर एक जून से 23 जुलाई तक इंग्लैंड जाने की अनुमति मांगी थी। अपनी याचिका में उसने लंदन में आयोजित अपने बेटे के ग्रेजुएशन समारोह में शामिल होने, स्वास्थ्य जांच कराने और अन्य निजी कारणों का उल्लेख किया था। इसके साथ ही उसने विदेश यात्रा के लिए अपना पासपोर्ट वापस लौटाने का आग्रह भी अदालत से किया था।उल्लेखनीय है कि शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार होने के बाद नवीन केडिया को उच्च न्यायालय से जमानत मिल चुकी है और फिलहाल वह जेल से बाहर है। जमानत की शर्तों के तहत उसने अपना पासपोर्ट एसीबी अदालत में जमा कराया था। इसी कारण विदेश यात्रा के लिए उसे अदालत से अनुमति लेनी आवश्यक थी।एसीबी ने गत 11 मार्च को नवीन केडिया को गिरफ्तार किया था। वह छत्तीसगढ़ के दुर्ग का निवासी है। उस पर झारखंड में निम्न गुणवत्ता वाली देसी शराब की आपूर्ति करने का आरोप है।इस मामले में एसीबी ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था। हालांकि, मामले में गिरफ्तार अधिकांश आरोपितों को अब जमानत मिल चुकी है। फिलहाल शराब घोटाला मामले की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें