मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

कमरे में बंद विवाहिता को पुलिस ने कराया मुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कमरे में बंद विवाहिता को पुलिस ने कराया मुक्त

पूर्वी सिंहभूम,। शहर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के गरमनाला स्थित बीएसएनएल ऑफिस के पास एक विवाहिता को कथित रूप से कमरे में बंद कर प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता रोशनी कुमारी वर्मा की मां प्रभा देवी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को उसके ससुराल वालों ने कमरे में कैद कर बाहर से ताला लगा दिया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद समाजसेवी रानी गुप्ता और पुलिस के हस्तक्षेप से महिला को कमरे से बाहर निकाला गया।प्रभा देवी ने बताया कि उनकी बेटी ने कौटिल्य नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। परिवार की नाराजगी के बावजूद दोनों की शादी हुई, लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही रोशनी को प्रताड़ित किया जाने लगा। उनका आरोप है कि पिछले दो वर्षों तक बेटी को मायके में रखा गया और जब वह दोबारा ससुराल पहुंची तो उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न शुरू हो गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके सास-ससुर उसे बहू मानने से इनकार कर रहे हैं, जबकि पति भी साथ रखने को लेकर टालमटोल कर रहा है।रोशनी ने बताया कि घटना वाली रात उसे कमरे में बंद कर दिया गया था। खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं की गई और शौच के लिए कमरे में केवल एक बाल्टी रख दी गई। जब उसकी मां मिलने पहुंचीं तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। परिवार को बेटी को साथ ले जाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग करने की कोशिश की तो उसका फोन छीन लिया गया और तोड़ने का प्रयास किया गया। प्रभा देवी ने बताया कि उन्होंने पहले ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और इंजरी रिपोर्ट भी बनवाई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि पीड़िता और उसके परिजन सुरक्षा तथा न्याय की मांग कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें