मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प है नव वर्ष : कल्पना सोरेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प है नव वर्ष : कल्पना सोरेन

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरन की धर्मपत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने नववर्ष 2026 के अवसर पर झारखंडवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि नया वर्ष केवल समय का बदलाव नहीं, बल्कि झारखंड को और अधिक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का एक नया संकल्प है।कल्पना सोरेन ने कहा कि वीर पुरखों के संघर्ष और सपनों से बने झारखंड को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।राज्य का समग्र विकास तभी संभव है, जब समाज के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचे और अंतिम व्यक्ति भी प्रगति की इस यात्रा में सहभागी बने।उन्होंने राज्यवासियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर ऐसा झारखंड बनाएं, जहां समानता, सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दी जाए। ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जनकल्याण के क्षेत्रों में मजबूत पहल से ही आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य दिया जा सकता है।उन्होंने आशा व्यक्त किया कि नए वर्ष में सकारात्मक सोच, आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयासों से राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें