मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

नशे के खिलाफ सड़क पर उतरे न्यायिक अधिकारी, कोर्ट कैंपस से समाहरणालय तक निकाली प्रभातफेरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नशे के खिलाफ सड़क पर उतरे न्यायिक अधिकारी, कोर्ट कैंपस से समाहरणालय तक निकाली प्रभातफेरी

पलामू। झालसा के दिशा निर्देश पर व पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में सोमवार को डालसा की ओर से नशा मुक्ति अभियान को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई। इसका नेतृत्व सीजेएम मनोरंजन कुमार व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन, सिविल जज सीनियर डिवीजन रविशंकर पांडेय, एस के गौतम, निशिकांत, शम्भू महतो, निर्भय प्रकाश, प्रभारी निबन्धक प्रज्ञेश निगम के अलावे जिला प्रशासन के एनडीसी नीरज कुमार, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चन्द सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय, बीएन लॉ कॉलेज के प्राचार्य पंकज तिवारी आदि ने किया। प्रभातफेरी कोर्ट कैम्पस से शुरू होकर समाहरणालय होते हुए कोर्ट परिसर में आकर समाप्त हुई। प्रभातफेरी में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता, कोर्ट कर्मी, लॉ कॉलेज के शिक्षकगण, छात्र पारा लीगल वालंटियर शामिल होकर नशा मुक्ति अभियान को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया।मौके पर हाथ में तख्ती लिए हुए थे। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया व नारे लगाए।मौके पर डालसा के सचिव राकेश रंजन ने कहा कि नालसा डॉन योजना के तहत आज नशा मुक्ति को ले प्रभात फेरी निकाली गई। उन्होंने बताया कि नशा से समाज में व्यापक प्रभाव पड़ता है। इसकी रोकथाम करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है । उन्होंने कहा कि पलामू को नशा मुक्त बनाने के लिए हम सभी संकल्प ले।मौके लीगल एड डिफेंस काउंसिल के असिस्टेंट वीर विक्रम वक्स राय, उत्तम कुमार ,पुष्कर राज ,नीतू सिंह, संजीव सिंह ,पीएलवी शैलेंद्र तिवारी, विनय प्रसाद,उर्मिला देवी, इंदु भगत, प्रमोद शुक्ला सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें