मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई विभागों के सचिव बदले

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड में 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई विभागों के सचिव बदले

रांची। राज्य सरकार ने बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें से दो को अपने मूल विभाग के अलावा अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अपर मुख्य सचिव मस्तराम मीणा को अगले आदेश तक राजस्व पर्षद का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस संबंध में बुधवार देर रात कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गयी है।जारी अधिसूचना के अनुसार आपदा प्रबंधन के सचिव राजेश कुमार शर्मा को खाद्य , सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले का सचिव बनाया गया है। इसीप्रकार पर्यटन विभाग के सचिव मनोज कुमार को ग्रामीण विकास विभाग का सचिव, परिवहन विभाग के सचिव विप्रा भाल को आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव, महिला, बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार को दक्षिणी छोटानागपुर का आयुक्त, योजना एवं विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार को अपने कार्यों के अतिरिक्त पर्यटन विभाग का सचिव बनाया गया है।वहीं, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह को अपने कार्यों के अतिरिक्त महिला, बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।इसीप्रकार वित्त विभाग (व्यय) के सचिव अबु इमरान को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का सचिव, राज्य खाद्यय आयोग के सदस्य सचिव संजय कुमार को संथाल परगना का आयुक्त, वित्त विभाग के विशेष सचिव संदीप सिंह को श्रमायुक्त, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के विशेष सचिव घोलप रमेश गोरख को नागरिक सुरक्षा आयुक्त, सांख्यिकी निदेशालय के निदेशक कुमुद सहाय को पलामू का आयुक्त, श्रमायुक्त रवि रंजन कुमार को कोल्हान का आयुक्त और सहयोग समितियां के निबंधक शशि रंजन को पेयजल एवं स्वचछता विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। रंजन को अगले आदेश तक अपने कार्यों के अलावा जल जीवन मिशन का अभियान निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें