मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

पाकुड़ में सियारों ने ढाई माह की बच्ची को नोचकर खाया, दूसरी बच्ची गंभीर घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पाकुड़ में सियारों ने ढाई माह की बच्ची को नोचकर खाया, दूसरी बच्ची गंभीर घायल

पाकुड़। झारखंड के पाकुड़ जिले में एक बेहद दर्दनाक और भयावह घटना सामने आई है। सदर प्रखंड के लखीनारायणपुर गांव में शुक्रवार रात सियारों के झुंड ने एक घर में घुसकर ढाई माह की मासूम बच्ची को उठा लिया और उसे नोचकर खा गया। वहीं दूसरी चार वर्षीय बच्ची पर भी हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने शनिवार को बताया कि लखीनारायणपुर गांव निवासी समीरुल शेख के घर में शुक्रवार देर रात अचानक सियारों का झुंड घुस आया। उस समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान सियार ढाई माह की मासूम आफीफा खातून को उठाकर ले गए। बाद में बच्ची के शरीर के केवल कुछ अवशेष ही बरामद हो सके।

पुलिस के अनुसार, सियारों ने घर में मौजूद चार वर्षीय जासमीन खातून पर भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि जासमीन के रोने और चीखने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख सियारों का झुंड वहां से भाग निकला।

घटना के बाद घायल बच्ची को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं मासूम आफीफा खातून के शव के जो अवशेष मिले, उन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि इस घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों के साथ-साथ वन विभाग को भी दे दी गई है। वन विभाग की टीम इलाके में सक्रिय होकर सियारों की गतिविधियों पर नजर रख रही है।

इस घटना के बाद लखीनारायणपुर गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इलाके में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में गांव के आसपास सियारों की संख्या बढ़ी है, जिससे लोगों में लगातार डर बना हुआ है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें