मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध बालू का परिवहन कर रहे तीन हाईवा और दो डंपर जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अवैध बालू का परिवहन कर रहे तीन हाईवा और दो डंपर जब्त

पश्चिमी सिंहभूम। जिला के चक्रधरपुर क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात को बिना वैध चालान के बालू ले जा रहे तीन हाईवा और दो डंपर वाहनों को जब्त किया। यह कार्रवाई चक्रधरपुर–सोनुआ मुख्य मार्ग पर की गई, जिससे अवैध बालू कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।जब्त किए गए वाहनों में हाईवा संख्या जेएच 06एल 3272, जेएच 05 बीजेड 3932 और ओडी 09ए 6361, जबकि डंपर संख्या जेएच 05एफ 3261 और जेएच 05वाई 1734 शामिल हैं। इन सभी वाहनों में करीब 2500 सीएफटी बालू लदा हुआ पाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट, चक्रधरपुर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के बाद सभी पांचों वाहनों को चक्रधरपुर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जब्त बालू और वाहनों से संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंपा जाएगा।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और बिना अनुमति बालू परिवहन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।प्रशासन ने यह भी कहा कि अवैध बालू कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें