मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध गैस रिफिलिंग पर छापेमारी कर 14 सिलेंडर जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अवैध गैस रिफिलिंग पर छापेमारी कर 14 सिलेंडर जब्त

पश्चिमी सिंहभूम। जिले में अवैध गैस कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर सदर चाईबासा के अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टेपनो के नेतृत्व में शनिवार को शहर के मधुबाज़ार स्थित एक गल्ला दुकान में छापेमारी की गई। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में अवैध रिफिलिंग की शिकायत मिली थी। छापेमारी में अंचल अधिकारी सदर उपेंद्र कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सदर तथा थाना प्रभारी विनोद कुमार,सदर पुलिस बल के साथ मौजूद थे।छापेमारी के दौरान दुकान से कुल 14 गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें 10 भरे हुए और 4 खाली सिलेंडर शामिल हैं। इसके अलावा गैस रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाले नोजल और अन्य अवैध उपकरण भी जब्त किए गए।प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रिपोर्ट के आधार पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टेपनो ने कहा कि शहर में कालाबाजारी और अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें