मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:54 · नई दिल्ली संस्करण

घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या

गोड्डा , 6 जून (हि.स.)। गोड्डा जिले के राजाभीठा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में घरेलू विवाद के बाद एक पति के अपनी पत्नी की कथित रूप से गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है।मृतका की पहचान होपनमय चौड़े के रूप में की गई है, जबकि आरोपित पति मनु हांसदा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मनु हांसदा नशे का आदी बताया जा रहा है और अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था।बताया जाता है कि घटना की रात आरोपित नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी के साथ विवाद करने लगा। इसी दौरान उसने कथित रूप से धोती से गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।सूचना मिलने पर गोड्डा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आकाश भारद्वाज और राजाभीठा थाना प्रभारी योगेश यादव दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना में प्रयुक्त धोती को भी बरामद कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार, मृतका अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। वहीं, आरोपित पति ने हत्या के आरोप से इनकार करते हुए दावा किया है कि उसकी पत्नी ने प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी की होगी।थाना प्रभारी योगेश यादव ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें