मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

आदिवासी अस्मिता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है हूल दिवस : जुबैर अहमद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आदिवासी अस्मिता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है हूल दिवस : जुबैर अहमद

खूंटी । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति, खूंटी ने मंगलवार को जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हूल दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। इस अवसर पर महान क्रांतिकारी वीर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव तथा फूलो-झानो के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया।कार्यक्रम के दौरान हाल ही में दिवंगत झामुमो के जिला सचिव स्वर्गीय सुशील पाहन की पुण्य स्मृति में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।वक्ताओं ने कहा कि संगठन के प्रति उनका समर्पण, सादगी और संघर्ष हमेशा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता रहेगा।जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद ने कहा कि हूल दिवस केवल एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि जल, जंगल, जमीन, आदिवासी अस्मिता और सामाजिक न्याय के लिए हुए ऐतिहासिक संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वीर शहीदों के आदर्शों पर चलकर संगठन और समाज को मजबूत बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य भोलानाथ लाल, मकसूद अंसारी, मनोज मंडल, शंकर सिंह मुंडा, मौजीर अंसारी सहित बड़ी संख्या में झामुमो के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें