मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने लूना में मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने लूना में मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत

पलामू। पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र गहर पथरा मोड़ के समीप गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (जेएच 03पी 0019) ने एक लूना में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीन सवार किशोरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के सोले गांव निवासी इस्तखार अंसारी के 11 वर्षीय पुत्र फरोज अंसारी उर्फ बुटन, नसीम अंसारी के 15 वर्षीय पुत्र तोहिद अंसारी एवं 13 वर्षीय इब्राहिज अंसारी पिता अमीरुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। घटना के बाद स्कार्पियो चालक समेत अन्य सवार मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पाटन थाना पुलिस स्कॉर्पियो और लूना को जब्त करके ले गई है। स्कॉर्पियो बैरिया चौक की बताई गई है। शुक्रवार को तीनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।बताया जाता है कि शोले गांव से तीनों किशोर एक लूना पर सवार होकर बाजार गए थे और वहां से लौट रहे थे। इसी क्रम में स्कॉर्पियो ने लूना में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद लूना सवार तीनों जख्मी को इलाज के लिए एमएमसीएच लाया गया था, जहां फरोज अंसारी उर्फ बुटन एवं तोहिद अंसारी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि इब्राहिज को बेहतर इलाज के लिए डॉ राहुल अग्रवाल के निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां कुछ देर इलाज चलने के बाद उसकी भी मौत हो गई। रात में ही उसका शव पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेजा गया।मरने वाले किशोर में इब्राहिज और फिरोज गोतिया परिवार से आते थे। तौहीद पड़ोसी है।इधर घटना की जानकारी मिलने पर पारा लीगल वालंटियर एमएमसीएच पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें