मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना देर रात दावोस से पहुंचे लंदन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना देर रात दावोस से पहुंचे लंदन

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार देर रात लंदन पहुंचे। वहां पहुंचने पर झारखंडी स्कॉलर्स और भारतीय डायस्पोरा के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री सोरेन के साथ सरकारी प्रतिनिधिमंडल में उनकी पत्नी व विधायक कल्पना सोरेन भी हैं।इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शिरकत की थी।सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय की ओर से गुरुवार को बताया गया कि लंदन पहुंचने पर झारखंड के स्कॉलर्स और भारतीय डायस्पोरा के सदस्यों की ओर से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन का पारंपरिक गीत-संगीत से स्वागत हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि इस स्वागत सम्मान से अभिभूत हूं, निशब्द हूं। मेरे प्रति आपका यह प्रेम देखकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। लंदन में हमारे लोग झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। आप सबका हार्दिक आभार।कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखण्ड के हमारे स्कॉलर्स और डायस्पोरा के सदस्यों की ओर से स्वागत के लिए आभार व्यक्त करती हूं। सभी को झारखंडी जोहार।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें