मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:14 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के चार जिलों में 13 को भारी बारिश होने की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड के चार जिलों में 13 को भारी बारिश होने की संभावना

रांची। राज्य के चार जिलों में 13 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य के जिन इलाकों में भारी बारिश हो सकती है उनमें दक्षिणी जिले (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां) शामिल है।इधर, मौसम विभाग ने 10, 11 और 12 अगस्त को भी राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है। साथ ही इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा भी चल सकती है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पलामू जिले के ऊंटरी रोड में 44 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। वहीं इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान पाकुड़ में 33.2 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के कांके में 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद हल्की धूप भी खिली। इससे हल्की गर्मी और उमस महसूस किया गया।रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 28.6 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 32.2 और न्यूनतम 25.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 30.5 डिग्री और न्यूनतम 24.1 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें