मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में प्रधानाध्यापक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सड़क हादसे में प्रधानाध्यापक की मौत

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा–हाता मुख्य मार्ग पर तिरिलडीह के समीप रविवार देर रात एक सड़क हादसे में 59 वर्षीय शिक्षक वीर प्रताप मुर्मू की मौत हो गई। वे गंगाडीह पंचायत स्थित मध्य विद्यालय नागा के प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उनकी अचानक हुई मौत से शिक्षा विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रविवार देर रात की है। वीर प्रताप मुर्मू अपने पैतृक गांव राजनगर थाना क्षेत्र के पुपडीह (बाड़ेडीह) से मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। वे वर्तमान में करनडीह के पुड़िहासा में रह रहे थे। लौटने के दौरान तिरिलडीह के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पोटका थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका पहुंचाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों, सहकर्मियों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।बताया जाता है कि वीर प्रताप मुर्मू एक मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक थे, जिनका क्षेत्र में अच्छा सम्मान था। उनके निधन से विद्यालय परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में गहरा दुख व्याप्त है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।वहीं, प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण बाइक का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें