मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में लोकायुक्त और सूचना आयोग की नियुक्तियों पर हाई कोर्ट में हुई सुनवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड में लोकायुक्त और सूचना आयोग की नियुक्तियों पर हाई कोर्ट में हुई सुनवाई

-25 मार्च को होगी चयन समिति की बैठकरांची। झारखंड में लोकायुक्त सहित अन्य संवैधानिक पदों पर लंबित नियुक्तियों को लेकर दायर जनहित याचिका और अवमानना याचिका पर सोमवार को झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि लोकायुक्त और मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति के लिए चयन समिति (सलेक्शन कमिटी) की बैठक 25 मार्च को आयोजित की जाएगी।मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने महाधिवक्ता राजीव रंजन की दलीलें सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई की तिथि 1 अप्रैल निर्धारित करते हुए सुनवाई स्थगित कर दी।राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने अदालत को अवगत कराया कि रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया प्रगति पर है और जल्द ही चयन समिति की बैठक कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रार्थी राजकुमार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता वी.पी. सिंह ने पक्ष रखते हुए कहा कि राज्य में लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त एवं सूचना आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पद लंबे समय से खाली पड़े हैं।याचिकाकर्ताओं ने अदालत को बताया कि ये पद 3 से 5 वर्षों से रिक्त हैं, जबकि पिछले चार वर्षों से सरकार केवल समय मांग रही है, लेकिन ठोस नियुक्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार प्रक्रिया को टाल रही है, जिससे संवैधानिक संस्थाओं का कामकाज प्रभावित हो रहा है।वहीं राज्य सरकार ने दलील दी कि नियुक्ति प्रक्रिया जारी है और जल्द ही सभी रिक्त पदों को भरने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई 1 अप्रैल को निर्धारित की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें