मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड हाई कोर्ट ने 54 पुलिसकर्मियों के तबादले किए रद्द, धनबाद वापसी के आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड हाई कोर्ट ने 54 पुलिसकर्मियों के तबादले किए रद्द, धनबाद वापसी के आदेश

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने 54 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण को नियम विरुद्ध मानते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायमूर्ति दीपक रोशन की एकल पीठ ने पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश (ज्ञापांक 238/पी., दिनांक 24 फरवरी 2025) को निरस्त कर दिया। साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों को पुनः धनबाद जिला बल में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।मामले में बताया गया कि तत्कालीन धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और तत्कालीन झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने ‘प्रशासनिक दृष्टिकोण’ का हवाला देते हुए 54 पुलिसकर्मियों का विभिन्न जिलों में तबादला कर दिया था। प्रभावित पुलिसकर्मियों ने इस कार्रवाई को नियमों के विरुद्ध बताते हुए झारखंड उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि स्थानांतरण की प्रक्रिया में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया। पुलिसकर्मियों को बिना किसी ठोस और स्पष्ट आधार के हटाया गया, जो न्यायसंगत नहीं माना जा सकता।न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा कि प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण करते समय पुलिस मैनुअल के प्रावधानों का पालन अनिवार्य है। केवल ‘प्रशासनिक दृष्टिकोण’ का हवाला देकर नियमों की अनदेखी नहीं की जा सकती। अदालत ने इसी आधार पर पूर्व आदेश को रद्द करते हुए सभी 54 पुलिसकर्मियों को धनबाद वापस भेजने का निर्देश दिया।झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने उच्च न्यायालय के इस फैसले का स्वागत किया है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने कहा कि ‘प्रशासनिक दृष्टिकोण’ के नाम पर लंबे समय से स्थानांतरण प्रक्रिया में अनियमितताएं बरती जा रही थीं।उन्होंने कहा कि बिना ठोस कारण के किए गए तबादलों से पुलिसकर्मियों के मनोबल पर नकारात्मक असर पड़ता है, साथ ही उनके पारिवारिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।राहुल कुमार मुर्मू ने डीजीपी से मांग की कि भविष्य में ऐसे मामलों से बचने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं और पुलिस मैनुअल का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय का यह फैसला भविष्य में ऐसे मामलों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक साबित हो सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें