मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में 12 अप्रैल को हटिया कामगार यूनियन का सम्मेलन, नई कार्यकारिणी का होगा चुनाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची में 12 अप्रैल को हटिया कामगार यूनियन का सम्मेलन, नई कार्यकारिणी का होगा चुनाव

रांची। हटिया कामगार यूनियन (एटक) का 17वां सम्मेलन 12 अप्रैल 2026 को केदार दास हॉल में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन रविवार सुबह नौ बजे से शुरू होगा, जिसमें यूनियन के सदस्य और पदाधिकारी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।यूनियन के उपाध्यक्ष लालदेव सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के संदर्भ में मजदूर आंदोलन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा एचईसी में हुए विभिन्न आंदोलनों की समीक्षा करते हुए भविष्य की रणनीति और आंदोलन के तौर-तरीकों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यूनियन के आय-व्यय का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया जाएगा।सम्मेलन के दौरान नए अध्यक्ष, महासचिव और कार्यकारिणी समिति का चुनाव किया जाएगा, जिसके बाद नए पदाधिकारियों का चयन होगा।कार्यक्रम की शुरुआत यूनियन परिसर में झंडोत्तोलन से होगी। इसके बाद मजदूर आंदोलन में शहीद हुए श्रमिकों और नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही पिछले सम्मेलन के बाद दिवंगत हुए एचईसी कर्मियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की जाएगी।सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रमिकों और यूनियन से जुड़े लोगों के शामिल होने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें