मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

जेपीएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी पर राज्यपाल सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जेपीएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी पर राज्यपाल सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड लोक सेवा आयोग ( जेपीएससी) की ओर से हाल में आयोजित कुछ महत्वपूर्ण परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों पर चिंता जतायी है। इसके साथ ही राज्यपाल के निर्देश पर लोकभवन (राजभवन) सचिवालय ने आयोग के अध्यक्ष को शुक्रवार को पत्र लिखकर कथित गड़बड़ियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।पत्र में कहा गया है कि सहायक वन संरक्षक ( एसीएफ) मुख्य परीक्षा और सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न-पत्रों में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। प्रारंभिक उत्तर-कुंजी में भी गलत उत्तरों की शिकायतें विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हुई हैं। इन खामियों से अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है और परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता पर भी सवाल उठ रहे हैं।राज्यपाल ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की लापरवाही आयोग की साख को प्रभावित करती है, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने पूरे मामले की समुचित जांच कराने, जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान करने और उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।लोकभवन सचिवालय ने ऐसी गड़बड़ियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली में आवश्यक सुधार और सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया है। राज्यपाल ने अपेक्षा जताई है कि आयोग पारदर्शिता, शुचिता और उच्च मानकों को बनाए रखते हुए परीक्षाओं का संचालन करेगा, ताकि अभ्यर्थियों का विश्वास मजबूत हो सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें