मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान से देशभर में बढ़ी जागरूकता : मेराज खान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान से देशभर में बढ़ी जागरूकता : मेराज खान

-स्वच्छता अभियान में जुटे दीपाटोली और इलाहीनगर के लोग, क्षेत्र को साफ रखने का लिया संकल्परांची। सद्भावना पंचायत दीपाटोली और मोमिन पंचायत इलाहीनगर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत दीपाटोली स्थित सद्भावना नगर से हुई, जो ज़ाकिर कॉलोनी में संपन्न हुई।अभियान के दौरान पंचायत संरक्षक मेराज खान ने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि केवल अपने घर तक सीमित न रहें, बल्कि आसपास के इलाकों को भी स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान से देशभर में जागरूकता बढ़ी है और अब लोग साफ-सफाई को प्राथमिकता देने लगे हैं।अभियान के दौरान सभी ने नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाने और क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ मोहल्ले के बड़ी संख्या में लोग झाड़ू, कुदाल और अन्य उपकरणों के साथ अभियान में शामिल हुए। सभी ने मिलकर सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों से कचरा उठाकर साफ-सफाई की।स्वच्छता अभियान में शाहबाज, शाकिब नसीम, हफीज अंसारी, परवेज आलम, रागिब, मुर्शिद आलम, रवि कुजूर, इरशाद आलम, राजिफ अली, जफर आलम, अब्दुल गफ्फार, खुर्शीद आलम, मोहम्मद नसीम, मो. कलाम और पप्पू भाई सहित कई स्थानीय लोग शामिल हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें