मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

वायरल वीडियो के बाद एसपी ने की कार्रवाई,गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वायरल वीडियो के बाद एसपी ने की कार्रवाई,गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

चतरा। पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने गिद्धौर थाना के थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर शिवा यादव, सीसीटीएनएस ऑपरेटर दिलीप कुमार तथा मुंशी महेश कुमार को निलंबित कर दिया है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठे थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच कराई।

सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के प्रारंभिक जांच में तीनों पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस विभाग में अनुशासन और कानून का पालन सर्वोपरि है। किसी भी पुलिसकर्मी के जरिए नियमों के विपरीत कार्य किए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप है। गिद्धौर थाना प्रभारी ने निजी वाहन से राजपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपित के साथ मारपीट की थी। वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें