मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस का मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर 23 से ठहराव के लिए रेलवे ने जारी की अधिसूचना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस का मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर 23 से ठहराव के लिए रेलवे ने जारी की अधिसूचना

पलामू। रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस का मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार से ठहराव होगा। इसके लिए रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है। पलामू के सांसद पलामू विष्णु दयाल राम 23 जनवरी की रात्रि 10:00 बजे मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमेंमोहम्मदगंज, हैदरनगर, उटारी रोड़ एवं कांडी प्रखंड के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।सांसद ने गुरुवार को बताया कि 12877/12878 रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस झारखंड एवं बिहार के लाखों यात्रियों की जीवन-रेखा के समान है। इस ट्रेन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र, नौकरीपेशा व्यक्ति, व्यापारी, मरीज एवं दिल्ली आने-जाने वाले आम लोग यात्रा करते हैं। मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव होने से मोहम्मदगंज, हैदरनगर, उंटारी रोड़ एवं कांडी प्रखंड तथा बिहार की सीमा से लगे कई गांवों के लोगों को आवागमन सुगम होगा।सांसद ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें