मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

फल कारोबारी को दिनदहाड़े मारी गोली, गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फल कारोबारी को दिनदहाड़े मारी गोली, गंभीर

पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र में बुधवार को अपराधियों ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं। थाना से महज कुछ कदम की दूरी पर नामदा बस्ती मैदान के पास बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर फल कारोबारी कन्हैया यादव को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कन्हैया यादव अपने एक मित्र के साथ मैदान के पास टहल रहे थे। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक अचानक वहां पहुंचे। कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अपराधियों ने कन्हैया यादव को निशाना बनाते हुए लगातार गोलियां चलानी शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि कुल पांच राउंड फायरिंग की गई। एक गोली उनके पैर में लगी, जबकि दूसरी गोली सिर में लगने की बात सामने आ रही है। गोली लगते ही वे जमीन पर गिर पड़े और हमलावर मौके से फरार हो गए।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल अवस्था में कन्हैया यादव को उनके साथ मौजूद मित्र और अन्य लोगों की मदद से तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी सुधीर चौधरी और गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए हैं और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। थाना से बेहद नजदीक इस तरह की वारदात ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में आक्रोश है कि जब थाना इतनी करीब है, तो अपराधी खुलेआम फायरिंग कर कैसे फरार हो गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें