मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध शराब विक्रेताओं के हमले में चार लोग घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अवैध शराब विक्रेताओं के हमले में चार लोग घायल

पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झोलागौड़ा के लटकूगोड़ा इलाके में शनिवार को अवैध शराब बिक्री का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। शराब माफिया से जुड़े लोगों ने विरोध करने पहुंचे एक ही परिवार के चार सदस्यों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें चारों लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया है।जानकारी के अनुसार शनिवार को टिंकू, श्याम, श्याम की पत्नी और उसकी मां अवैध शराब बिक्री का विरोध करने पहुंचे,अवैध शराब विक्रेताओं ने पहले से ही 10 से 15 युवकों को मौके पर बुला रखा था।उन्होंने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर घायलों को किसी तरह बचाया और सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर परसुडीह थाना की पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों का कहना है कि दुमकागोड़ा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री लंबे समय से धड़ल्ले से चल रही है। इससे पहले भी शराब माफिया द्वारा विरोध करने वालों के साथ मारपीट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। घायल महिला ने आरोप लगाया कि अवैध शराब की शिकायत कई बार पुलिस से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने पुलिस पर शराब माफिया से मिलीभगत का भी आरोप लगाया है।घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग अवैध शराब कारोबार पर तत्काल रोक लगाने और शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की हिंसक घटनाएं दोबारा न हों।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें