मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध शराब कारोबार मामले में छापेमारी, चार लोग गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अवैध शराब कारोबार मामले में छापेमारी, चार लोग गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने तिलैपी, कुम्मराम, लमजोरी तथा भागाविला गांवों में छापेमारी अभियान चलाकर भारी मात्रा में शराब बरामद की और चार लोगों को गिरफ्तार किया।यह अभियान उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक निर्भय सिन्हा के नेतृत्व में चलाया गया।छापेमारी के दौरान टीम ने विभिन्न स्थानों से 11.05 लीटर बीयर, 9.375 लीटर विदेशी शराब और 5 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की। अधिकारियों ने मौके पर अवैध शराब निर्माण और बिक्री से जुड़े कई साक्ष्य भी एकत्र किए।उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ स्थानीय थाना में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।प्रशासन का कहना है कि उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें