मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

युवक पर जानलेवा हमला मामले में चार हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
युवक पर जानलेवा हमला मामले में चार हिरासत में

पूर्वी सिंहभूम। शहर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित थीम पार्क के पास मंगलवार देर रात क युवक पर हुए जानलेवा हमले से इलाके में दहशत फैल गई। इस हमले में 18 वर्षीय आदर्श सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श सिंह पर तीन युवकों ने घेरकर धारदार हथियार से हमला किया। हमलावरों ने चापड़ से उस पर कई वार किए, जिससे उसकी गर्दन और पीठ पर गहरी चोटें आईं। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें हमले की पूरी तस्वीर साफ देखी जा सकती है।घटना के समय एक युवती भी मौके पर मौजूद थी, जिससे आदर्श के संबंध होने की बात सामने आ रही है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जाता है कि आदर्श युवती से एकतरफा प्रेम करता था और इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता गया, जो अंततः हिंसक रूप में सामने आया।हमले के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को पहले टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित सहित चार युवकों को हिरासत में ले लिया है। सभी से पूछताछ जारी है। सूत्रों के अनुसार युवती के कथित प्रेमी फारुक अयान पर हमले की साजिश रचने का शक जताया जा रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। उन्होंने ने बताया कि सभी संभावित पहलुओं प्रेम प्रसंग, आपसी रंजिश और साजिश को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही मामले का पूरी तरह खुलासा किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें