मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

बिना सूचना मुख्यालय छोड़ने पर जैप-आइआरबी के पांच कमांडेंट से जवाब तलब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिना सूचना मुख्यालय छोड़ने पर जैप-आइआरबी के पांच कमांडेंट से जवाब तलब

रांची। पुलिस मुख्यालय और वरिष्ठ अधिकारियों को बिना जानकारी दिए मुख्यालय छोड़ने पर जैप, आइआरबी और एसआईआरबी के पांच कमांडेंट से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह कार्रवाई जैप के डीआईजी एस. कार्तिक की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। मुख्यालय आईजी ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।पुलिस मुख्यालय से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार जिन अधिकारियों से जवाब मांगा गया है, उनमें जैप-5, जैप-8, जैप-9, आईआरबी-9 और एसआईआरबी-2 के कमांडेंट शामिल हैं। सभी से पूछा गया है कि उन्होंने किन परिस्थितियों में अपने-अपने वाहिनी मुख्यालय को छोड़ा।पुलिस मुख्यालय को दो दिन पहले सूचना मिली थी कि कुछ जिलों के एसपी और जैप-आईआरबी के कमांडेंट बिना अनुमति रांची या अन्य जिलों में चले जाते हैं। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाया। इसके बाद डीआईजी जैप ने संबंधित अधिकारियों से लाइव लोकेशन मांगी थी। लोकेशन मिलने के बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपी, जिसके आधार पर बाहर पाए गए अधिकारियों से अब स्पष्टीकरण मांगा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें