मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के बिल्डर से राहुल दुबे गैंग ने मांगी पांच करोड़ की रंगदारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची के बिल्डर से राहुल दुबे गैंग ने मांगी पांच करोड़ की रंगदारी

रांची। रांची के बिल्डर राफे कमाल से रंगदारी मांगने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। बिल्डर से राहुल दुबे गिरोह ने पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी की रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। बिल्डर राफे कमाल ने इस संबंध में अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज होने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार राफे कमाल ने आरोप लगाया है कि पंडरा में उनकी एक जमीन है। उस जमीन को लेकर पिछले कुछ दिनों से धमकी मिल रही है उन्हें धमकी देने वालों में तौसिफ, नईम, बादशाह और आसिफ का नाम शामिल है। दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, गत छह जनवरी को जब वह जमीन पर गए थे, तब उनसे कहा गया कि राहुल दुबे गैंग और अमन साहु गैंग से बात कर लो। आपराधिक गिरोह के नाम लेकर उन्हें वहां से भगा दिया गया था। जब वह घर लौटे तो शाम में एक नंबर से उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने खुद को राहुल दुबे गिरोह का प्रकाश शुक्ला बताया और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। इसके बाद 17 जनवरी को उनके भाई की रेकी का वीडियो भेजा। इसके बाद उन्होंने थाना में लिखित सूचना दी। पुलिस फोन करने वाले नंबर के सहयोग आरोपित की तलाश में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें