मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:14 · नई दिल्ली संस्करण

फायरिंग का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फायरिंग का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम। साकची थाना क्षेत्र के बंगाल क्लब रोड स्थित अभिषेक जुबली चाय दुकान के समीप हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपित की पहचान गोलमुरी टुइलाडुंगरी निवासी 28 वर्षीय विपिन शुक्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध देसी पिस्तौल और मैगजीन भी बरामद की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 जून की रात करीब 10 बजे बंगाल क्लब रोड पर एक अज्ञात युवक ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की थी। घटना के बाद पुलिस ने मौके से 7.65 एमएम का एक खोखा बरामद किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व तथा सिटी डीएसपी सुधीर कुमार महतो की निगरानी में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित की पहचान कर ली। इसके बाद 21 जून को उसे सीतारामडेरा बस स्टैंड की ओर जाते समय हाथीघोड़ा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपित ने फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी डीएसपी सुधीर कुमार महतो ने बताया कि आरोपित की निशानदेही पर स्वर्णरेखा नदी किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई घटना में प्रयुक्त अवैध देसी पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपित ने स्वीकार किया कि उसने बंगाल क्लब रोड के दुकानदारों को डराने-धमकाने तथा रंगदारी वसूलने के इरादे से फायरिंग की थी।पुलिस के अनुसार, आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार विपिन शुक्ला का संबंध चर्चित अपराधी दशरथ शुक्ला से है, जो उसका भाई बताया जाता है। दशरथ शुक्ला पूर्व में मिराज सिनेमा के मालिक हरीश सिंह पर हुई फायरिंग की घटना में आरोपित रह चुका है।उस मामले में उसका नाम कुख्यात अपराधियों प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह के साथ जुड़ा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दशरथ शुक्ला रंगदारी और संगठित अपराध से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है और हाल ही में जेल से बाहर आया है। वर्तमान मामले में पुलिस सभी संभावित आपराधिक कड़ियों की भी जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें