मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

पतरातू में एक-47 से कोयला कारोबारियों के घर पर हुई फायरिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पतरातू में एक-47 से कोयला कारोबारियों के घर पर हुई फायरिंग

रामगढ़। रामगढ़ जिले के पतरातू क्षेत्र में अपराधियों ने कोयला कारोबारियों को एकबार फिर निशाना बनाया है। यहां एक-47 से फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी गई। बुधवार की देर रात पतरातू सौंदा बस्ती सरिया टोला में कोयला कारोबारी गजानंद साव उर्फ गज्जू और रोड सेल संचालन समिति के अध्यक्ष नीतीश कुमार के घर पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। घटना की सूचना मिलते ही पतरातू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी वारदात स्थल से लगभग तीन दर्जन खोखे बरामद किए हैं। पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के साथ-साथ पतरातू थाना प्रभारी, भुरकुंडा ओपी प्रभारी, बरकाकाना ओपी प्रभारी, भदानीनगर ओपी प्रभारी भी इस मामले की जांच में जुट गए हैं।एक-47 से कोयला कारोबारी के घर पर की गई फायरिंग सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश अपराधी उस इलाके में घुसे। सबसे पहले अपराधियों ने पंचू होटल के पास फायरिंग की। इसके बाद रोड सेल संचालन समिति के अध्यक्ष नीतीश कुमार के घर पर लगभग एक दर्जन से अधिक गोलियां एक-47 से चलाई। यहां गोलीबारी करने के बाद अपराधियों ने कोयला कारोबारी गजानंद साव उर्फ गज्जू साव के घर को टारगेट किया। वहां भी एक-47 से ही एक दर्जन से अधिक गोलियां चलाई गई। इस फायरिंग में घर के शीशे भी टूट गए। घटना के वक्त गजानंद साव उर्फ गज्जू साव और नीतीश कुमार अपने घर पर नहीं थे। घर पर केवल परिवार के सदस्य ही मौजूद थे। भागने के क्रम में अपराधियों ने रास्ते में स्थित संजय पान दुकान और रेलवे साइडिंग पतरातू के पास भी फायरिंग की।पतरातू इलाके को दहलाने वाले चार अपराधी किसी गिरोह के सदस्य थे, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। किसी भी आपराधिक गिरोह ने इस वारदात की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस रंगदारी से जोड़कर इस पूरे मामले को देख रही है। साथ ही अपराधियों की शिनाख्त के लिए इलाके से बाहर भी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।कोयला कारोबारी गजानंद साव उर्फ गज्जू और रोड सेल संचालन समिति के अध्यक्ष नीतीश कुमार पहले भी अपराधियों के टारगेट रहे हैं। जनवरी 2023 में भुरकुंडा बाजार में ही गजानंद साव और गज्जू साव पर फायरिंग हुई थी। जिसमें वह बाल बाल बच गए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए निजी बॉडीगार्ड भी रख लिया था। मई 2024 में नीतीश कुमार के घर पर भी अपराधियों ने गोली चलाई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें