मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

कांड्रा में दो होटलों में लगी आग, लाखों का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कांड्रा में दो होटलों में लगी आग, लाखों का नुकसान

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमपुर में गुरुवार तड़के सुबह करीब 4:30 बजे नीरज बैरा और प्रधान माझी के होटल में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में दोनों होटल पूरी तरह जलकर खाक हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए, लेकिन आग की भयावहता के कारण कोई भी उसे बुझाने की हिम्मत नहीं कर सका। संयोगवश उस समय कांड्रा थाना की पुलिस क्षेत्र में गश्ती कर रही थी। आग की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आधुनिक पावर कंपनी के अग्निशमन वाहन को घटनास्थल पर बुलाया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों होटलों को भारी नुकसान हो चुका था।आग की चपेट में आकर नीरज बैरा के होटल में रखा पूरा फर्नीचर, किचन का सारा सामान, बर्तन और अन्य उपयोगी सामग्री जलकर नष्ट हो गई। वहीं प्रधान माझी का होटल, जो अधिकांश समय बंद ही रहता था, उसमें रखा सारा सामान भी आग में पूरी तरह स्वाहा हो गया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दोनों होटलों की संरचना भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ध्वस्त हो गई।घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दोनों होटल मालिकों को लाखों रुपये के नुकसान हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें