मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

न्यू कॉलोनी टुंगरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
न्यू कॉलोनी टुंगरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू कॉलोनी टुंगरी में स्थित डॉ. ओम कुमारी नर्सिंग होम के पास शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय पर दमकल की टीम पहुंचने से एक बड़ी घटना होने से बच गई।मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आग की चपेट में वहां रखा एक सीमेंट मिक्सर मशीन भी आ गया, जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। देर रात अचानक उठती तेज लपटों को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई, क्योंकि यह घनी आबादी वाला आवासीय इलाका है।घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने समाजसेवी त्रिशानु राय को दी। सूचना मिलते ही उन्होंने एहतियातन पश्चिमी सिंहभूम के फायर ऑफिसर को फोन कर आग लगने की जानकारी दी और तत्काल दमकल भेजने का अनुरोध किया।इसके बाद चाईबासा अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। घटनास्थल पर सूखे पत्तों का ढेर होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी, जिससे दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।कड़ी मेहनत के बाद दमकल की टीम ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास के घरों तक आग फैलने से रोक लिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें