मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

मकान में लगी आग,आठ लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मकान में लगी आग,आठ लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट

पलामू। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध गांव में सोमवार रात दिलीप पाठक के खपड़ापोस मकान में आग लग गई। इस हादसे में 50 हजार रुपये नगद सहित करीब आठ लाख की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई। अग्निशमन दल ने ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पूरा मकान जल जाने से दिलीप पाठक और उनका पूरा परिवार सड़क पर आ गया है। शादी की तैयारी की खुशियां मातम में बदल गई है।जानकारी के अनुसार सोमवार रात 10:30 बजे घर के भीतर जलाए गए मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से आग लग गई। घटना के समय परिवार के लोग सोए हुए थे। इस कारण आग लगने की जानकारी समय पर नहीं हुई। देखते-देखते कंडी- बांस का कच्चा मकान जलने लगा। घर के सदस्यों ने भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर आसपास के लोग जुटे और मोटर पंप के सहारे आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसी बीच सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 3 घंटे तक मेहनत करने के बाद आग बुझाई। आग मंगलवार रात 2:00 बजे बुझी।दिलीप पाठक के अनुसार उसकी पांच बेटियां हैं। कच्चे मकान में दो बेटी और उनका पूरा परिवार रहता था। अगल बगल तीन बेटियों का घर है। घटना के समय दिलीप पाठक और उनकी पत्नी घर पर नहीं थे। मंगलवार सुबह पहुंचे।दिलीप पाठक ने मंगलवार सुबह 9:00 बजे बताया कि एक नतनी की शादी की तैयारी की जा रही थी। सगाई करनी थी, इसके लिए कई तरह के सामान खरीद कर रखे गए थे।इस घटना में सगाई के सामान समेत सोने चांदी के जेवरात, नगद 50 हजार रुपये, खाद्य सामग्री, पहनने ओढ़ने एवं बिछाने के कपड़े, फर्नीचर सहित अन्य सामान चलकर नष्ट हुए हैं। पूरा मकान जल जाने के कारण बेटी के घर रहना पड़ेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें