मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

पिता ने बेटी की टांगी से काटकर की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पिता ने बेटी की टांगी से काटकर की हत्या

पलामू। पलामू जिले के नीलांबर पीताम्बर प्रखंड के सॉन्गबार पंचायत अंतर्गत लोहार गांव में रविवार देर रात एक पिता ने अपनी पुत्री की टांगी से काटकर हत्या कर दी। मोबाइल फोन पर किसी युवक से बात करने से नाराज होकर वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद से आरोपित पिता फरार है।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सोमवार को मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस आरोपित पिता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय के अनुसार मृत युवती की पहचान लोहार गांव निवासी 22 वर्षीया अंजली कुमारी, पिता अगस्त कुमार महतो के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार अंजली कुमारी अपने कमरे में बेड पर मोबाइल फोन से किसी युवक से बात कर रही थी। इसी क्रम में पिता अगस्त कुमार महतो वहां पहुंचे और तेज धारदार टांगे से उसके गर्दन पर वार किया। इस घटना में मौके पर ही युवती की मौत हो गई। घटना के बाद पिता मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक छानबीन की। सोमवार की सुबह में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित पिता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती छानबीन में मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। जांच पड़ताल की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें