मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत

खूंटी। तोरपा प्रखंड के हुसीर पंचायत अंतर्गत मुनगा टोली, रोन्हे गांव में रविवार रात आकाशीय बिजली गिरने ने 52 वर्षीय किसान निस्तार टोपनो की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।मिली जानकारी के अनुसार निस्तार टोपनो अपनी बारी में कृषि कार्य कर रहे थे। उसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और बारिश की संभावना को देखते हुए वे घर लौटने लगे। घर पहुंचने से पहले ही आकाशीय बिजलीकी चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया प्रदीप गुड़िया को जानकारी दी। मुखिया ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल निस्तार टोपनो को रेफरल अस्पताल, तोरपा भेजवाया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत के तहत उचित मुआवजा एवं सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।उल्लेखनीय है कि रविवार को जिले के कर्रा प्रखंड की कच्चाबारी पंचायत स्थित पतरा टोली में भीआकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें