मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

चर्चित अपहरण कांड का खुलासा, 14 दिन बाद सकुशल लौटे कैरव गांधी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चर्चित अपहरण कांड का खुलासा, 14 दिन बाद सकुशल लौटे कैरव गांधी

पूर्वी सिंहभूम। शहर के सबसे चर्चित अपहरण मामलों में शामिल कारोबारी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी को आखिरकार 14 दिनों बाद सकुशल मुक्त करा लिया गया है। मंगलवार तड़के करीब चार बजे झारखंड के बरही के पास जीटी रोड पर अपहरणकर्ताओं ने कैरव को छोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया। कैरव की वापसी से परिवार के साथ-साथ पूरे शहर ने राहत की सांस ली है।पुलिस के अनुसार, कैरव गांधी अपहरण कांड की जांच के दौरान जमशेदपुर पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि लगातार की जा रही छापेमारी और बढ़ते पुलिस दबाव के कारण अपहरणकर्ता कैरव को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी और टीमों को सतर्क कर दिया। लगातार दबाव और पकड़े जाने के डर से अपहरणकर्ता चौपारण–बरही खंड के बीच जीटी रोड पर ही कैरव को छोड़कर फरार हो गए।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कैरव गांधी को सकुशल बरामद किया और परिजनों के आग्रह पर उन्हें सुरक्षित उनके आवास तक पहुंचाया। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर न तो पुलिस की ओर से विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई और न ही परिवार ने कोई आधिकारिक बयान दिया है, जिससे मामले को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। शहर में यह चर्चा है कि यदि कैरव की बरामदगी सीधे पुलिस कार्रवाई में हुई होती, तो औपचारिक रूप से इसकी जानकारी साझा की जाती, लेकिन फिलहाल पुलिस दबाव में अपहरणकर्ताओं द्वारा छोड़े जाने की बात सामने आई है।उल्लेखनीय है कि सीएच एरिया में एसएसपी आवास के पड़ोस में रहने वाले कारोबारी देवांग गांधी के बेटे कैरव गांधी का 13 जनवरी को अपहरण कर लिया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें