मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

पूर्वी सिंहभूम। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 67 वर्षीय बुजुर्ग जनरल सिंह की मौत हो गई। यह हादसा पीएम मॉल के पास उस समय हुआ, जब वे आदित्यपुर से बाइक से अपने घर की ओर लौट रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार कीताडीह निवासी जनरल सिंह अपनी बाइक संख्या जेएच 05 बीएम 6711 से आदित्यपुर से लौट रहे थे। इसी दौरान पीएम मॉल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर व शरीर में गंभीर चोटें आईं। गिरने के बाद वे सड़क किनारे नाली के पास अचेत अवस्था में पड़े रहे।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण कुछ ही देर में उन्हें मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां माहौल गमगीन हो गया। रोते-बिलखते परिजन घटना की जानकारी पुलिस और चिकित्सकों से लेते नजर आए। परिजनों ने बताया कि जनरल सिंह रोजाना की तरह आदित्यपुर से अपने घर लौट रहे थे।बिष्टुपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश के साथ हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें