मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:27 · नई दिल्ली संस्करण

जंगली हाथी के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत, एक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जंगली हाथी के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत, एक घायल

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बना हुआ है। ताजा मामला सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बरकुंडीय गांव के तुरामडीह टोला का है, जहां सोमवार देर रात एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया। इस घटना में 57 वर्षीय चांदो देवी की मौत हो गई, जबकि 60 वर्षीय लखन कुदादा गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, बरकुंडीय गांव में निर्माणाधीन मंदिर के पास कुछ लोग सोए हुए थे।इसी दौरान अचानक जंगली हाथी वहां पहुंच गया। लोग गहरी नींद में थे, इसलिए भाग नहीं सके। हाथी ने चांदो देवी को पटक दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं लखन कुदादा को भी घायल कर दिया।मृतका के पुत्र गोपाल गोप ने मंगलवार को बताया कि उनका परिवार तांतनगर ओपी क्षेत्र के कुंभराम गांव का रहने वाला है। उनकी मां बरकुंडीय में मंदिर निर्माण कार्य में लगी थीं और रोज वहीं सोती थीं। सोमवार रात अचानक हाथी आ गया और उनकी मां को पटक कर मार दिया। शोर मचाने पर हाथी वहां से चला गया।घायल लखन कुदादा के पुत्र ज्वार कुदादा ने बताया कि वह प्रतिदिन मंदिर में पूजा और काम करते हैं। उनके पिता भी वहीं सोए हुए थे, तभी हाथी ने हमला कर दिया।घटना के बाद ग्रामीण मुंडा ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल चाईबासा भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घायल लखन कुदादा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें