मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 49 (एनएच-49) पर सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को खंडामौदा चौक के पास सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई।मृतक की पहचान गामारिया पंचायत अंतर्गत मालहुआ (राजबांध) गांव निवासी युगल माईती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युगल माईती रोजाना की तरह सुबह दूध देने के लिए अपने घर से निकले थे। वे साइकिल से सड़क किनारे पहुंचे और साइकिल खड़ी कर पैदल ही राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रहे थे। इसी दौरान बहरागोड़ा से कोलकाता की दिशा में जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि युगल माईती उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तुरंत एनएच एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल बहरागोड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया । पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें