मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:29 · नई दिल्ली संस्करण

संपत्ति विवाद में बुजुर्ग पिता की पिटाई, कोर्ट के आदेश पर बेटा सहित छह के खिलाफ केस दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
संपत्ति विवाद में बुजुर्ग पिता की पिटाई, कोर्ट के आदेश पर बेटा सहित छह के खिलाफ केस दर्ज

पूर्वी सिंहभूम। शहर के मानगो थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर 84 वर्षीय बुजुर्ग शदरुल आलम के साथ मारपीट करने का मामला अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है।लंबे समय तक पुलिस स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठने के बाद पीड़ित ने अदालत की शरण ली, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।न्यायिक दंडाधिकारी एस. तिग्गा की अदालत ने बीएनएसएस की धारा 175 के तहत मानगो थाना को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। अदालत के आदेश के अनुपालन में थाना प्रभारी की ओर से बुधवार को केस दर्ज कर लिया गया है।मामले में शदरुल आलम ने अपने तीन बेटों रुस्तम आलम, मोहम्मद सलीमुद्दीन और शेख अमजद अली के अलावा बहू शाहीन फातमा तथा दो पोते फैसल हुसैन और एहतेशाम आलम को आरोपित बनाया है। पीड़ित की ओर से अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू और अधिवक्ता बबिता जैन ने अदालत में पक्ष रखते हुए बताया कि 2 दिसंबर को सभी आरोपितों ने मिलकर बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई की थी। इस दौरान जब उनकी बेटी सायदा खातून बचाव करने पहुंची, तो उसके साथ भी मारपीट की गई।शिकायत के अनुसार, शदरुल आलम ने अपने जीवनकाल में ही बेटों को रहने के लिए घर और दुकान दे दिया था। इसके बाद वे अपनी पत्नी के साथ अलग रहने लगे थे। आरोप है कि बाद में शेख अमजद अली और उसकी पत्नी उनके पास आकर रहने लगे और लगातार उत्पीड़न करने लगे। जब बुजुर्ग ने उन्हें घर खाली करने को कहा, तो परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंचे और सादे कागज पर जबरन हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई।घटना में घायल शदरुल आलम का इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में कराया गया था। पीड़ित ने पहले मानगो थाना और बाद में वरीय पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें अदालत का सहारा लेना पड़ा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें