मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

कफ सीरप मामले में ईडी की 25 ठिकानों पर छापेमारी, रांची के शैली ट्रेडर्स में भी कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कफ सीरप मामले में ईडी की 25 ठिकानों पर छापेमारी, रांची के शैली ट्रेडर्स में भी कार्रवाई

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जानलेवा कफ सीरप की खरीद-बिक्री से जुड़े 1000 करोड़ रुपये के अवैध कारोबार की जांच के तहत झारखंड, उत्तर प्रदेश और गुजरात के 25 ठिकानों पर छापेमारी की है। रांची के तुपुदाना स्थित शैली ट्रेडर्स में भी सुबह से ही ईडी की कार्रवाई जारी है।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, लखनऊ, बनारस, जौनपुर, सहारनपुर, अहमदाबाद और रांची सहित कई शहरों में एक साथ छापेमारी की जा रही है। जांच के दायरे में कफ सीरप के अवैध व्यापार से जुड़े कारोबारी और चार्टर्ड अकाउंटेंट विष्णु अग्रवाल भी शामिल हैं।झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित शैली ट्रेडर्स के संचालक भोला प्रसाद के प्रतिष्ठान और उनके फ्लैट में भी ईडी की टीम तलाशी ले रही है। भोला प्रसाद बनारस पुलिस में दर्ज एक प्राथमिकी में आरोपित हैं और अवैध कफ सीरप मामले के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के रिश्तेदार बताए जाते हैं।जानकारी के अनुसार, शैली ट्रेडर्स का यह प्रतिष्ठान भोला प्रसाद ने भिलाई केमिकल के संचालक जगन्नाथ साहू से किराये पर लिया था। कुछ दिनों पहले बनारस पुलिस ने यहां छापेमारी की थी, लेकिन कफ सीरप की बरामदगी किसी अन्य स्थान से हुई थी।तुपुदाना ओपी में इस मामले में एक दिन पहले औषधि नियंत्रक शैल अंबष्ट के बयान पर भोला प्रसाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। वहीं, भोला प्रसाद ने भी ऑनलाइन शिकायत देकर औषधि विभाग के अधिकारियों पर 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।ईडी की यह कार्रवाई पीएमएलए के तहत चल रही व्यापक जांच का हिस्सा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें