मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

थार जीप से लोगों को कुचलने वाला चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
थार जीप से लोगों को कुचलने वाला चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त

रांची। रांची पुलिस ने चुटिया थाना क्षेत्र में थार जीप से छह लोगों को कुचलने के मामले में आरोपित चालक अतुल को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय वाहन में उसके साथ और कौन-कौन लोग मौजूद थे। चुटिया थाना पुलिस ने थार जीप को भी जब्त कर लिया है। सिटी डीएसपी केवी रमण ने गुरुवार को गिरफ्तारी की पुष्टि की है।उल्लेखनीय है कि चुटिया थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर चौक के पास बुधवार देर रात थार जीप ने छह लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक की मौत हो गई थी। जबकि पांच लोग घायल हो गए थे।मृतक धर्मेंद्र सिंह मूलरूप से हटिया के रहने वाले थे। वर्तमान में वे चुटिया इलाके में ही रह रहे थे।वहीं, घायलों में रेलवे की महिला टीटी अन्नापूर्णा नायडू, उसके पुत्र कुणाल नायडू, अमित सिंह, संदीप महतो और प्रशांत गौरव शामिल हैं। इस घटना के बाद चालक अपनी कार लेकर फरार हो गया। घटना के बाद आसपास में मौजूद लोगों ने सभी घायलों को गुरुनानक अस्पताल ले गए। जहां सभी को भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि घायल महिला टीटी और उसके पुत्र की हालत गंभीर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद चुटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों से घटना की जानकारी ली थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें