मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार टेंपो की हाईवा से टक्कर, चालक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेज रफ्तार टेंपो की हाईवा से टक्कर, चालक की मौत

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। यह दुर्घटना एनएच-220 पर छोटानागपुर कॉलेज के पास रितिका ढाबा के समीप हुई, जहां सड़क किनारे खड़े एक हाईवा से टेंपो जा टकराया।जानकारी के मुताबिक सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड के एदल गांव निवासी चोनडी नंदी उर्फ डोमा नंदी (38) टेंपो ( जेएच 05 जे 5008) से पोटका के भूमरी नवकुंज से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनका टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े हाईवा के पिछले हिस्से से जा भिड़ा।टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि चोनडी नंदी परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके घर में वृद्ध माता-पिता हैं और जल्द ही उनकी शादी होने वाली थी। इस हादसे ने परिवार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें