मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से उत्तरी छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने की शिष्टाचार मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से उत्तरी छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने की शिष्टाचार मुलाकात

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को रांची स्थित कांके रोड के मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने मुलाकात की। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई, जिसमें राज्य के विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी की गई।

मुलाकात के दौरान प्रमंडल क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं, प्रशासनिक कार्यों की प्रगति तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई। इसके साथ ही क्षेत्र में आधारभूत संरचना, पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित योजनाओं की स्थिति पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आम जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति बनाए रखते हुए लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

वहीं, प्रमंडलीय आयुक्त ने मुख्यमंत्री को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के विभिन्न जिलों में संचालित योजनाओं और प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें