मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद में बालू तस्कर ने बाइक सवार को रौंदा, पिता की मौत, बेटी बाल-बाल बची

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
धनबाद में बालू तस्कर ने बाइक सवार को रौंदा, पिता की मौत, बेटी बाल-बाल बची

धनबाद। धनबाद जिले में अवैध बालू तस्करी और ढुलाई में लगे ट्रैक्टर चालकों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शुक्रवार को कतरास थाना क्षेत्र का है, जहां मामूली विवाद के बाद एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में मृतक की पुत्री बाल-बाल बच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह कंको मूसा पहाड़ी पुल के पास राजगंज–महुदा राष्ट्रीय राजमार्ग-32 (एनएच-32) पर अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर रॉन्ग साइड से आ रहा था। इसी दौरान बाइक सवार पिता-पुत्री से उसकी बहस हो गई। बाइक सवार द्वारा विरोध किए जाने पर गुस्साए ट्रैक्टर चालक ने जानबूझकर बाइक पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और मौके से फरार हो गया।हादसे में महावीर महतो (50) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्री इस भयावह घटना में बच गई, हालांकि वह गहरे सदमे में है। प्रत्यक्षदर्शी धनंजय और मृतक की पुत्री ने बताया कि विवाद के बाद ट्रैक्टर चालक ने जान से मारने की नीयत से बाइक सवार को रौंद दिया।घटना की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने राजगंज–महुदा मुख्य मार्ग एनएच-32 को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारी अवैध बालू कारोबार पर तत्काल रोक लगाने और फरार ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।सूचना मिलते ही कतरास, तेतुलमारी, बाघमारा और बरोरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, साथ ही फरार चालक की तलाश भी तेज कर दी गई है।इधर, स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध बालू ढुलाई जारी है, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। खबर लिखे जाने तक मौके पर सड़क जाम की स्थिति बनी हुई थी और क्षेत्र में तनाव का माहौल कायम है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें