मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद पुलिस को मिले नए वाहन, उपायुक्त और एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धनबाद पुलिस को मिले नए वाहन, उपायुक्त और एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी

धनबाद। झारखंड सरकार की ओर से राज्य में विधि व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सभी जिलों की पुलिस को नए वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इसी क्रम में धनबाद पुलिस को भी 40 चार पहिया और 45 दो पहिया वाहन मिले हैं। जिसे सोमवार को विधिवत रूप से सभी थानों को सौंप दिया गया।सोमवार को धनबाद पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन सभी वाहनों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को जिले के विभिन्न थानों के लिए रवाना किया।इस मौके पर उपायुक्त और एसएसपी ने कहा कि नए वाहनों के मिलने से पुलिस की गश्ती व्यवस्था और भी मजबूत होगी। इससे अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में काफी मदद मिलेगी। पुलिस अब किसी भी सूचना पर तेजी से घटनास्थल तक पहुंच सकेगी।कार्यक्रम के दौरान जिले के कई वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। इसमें एसीपी, डीएसपी, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर और विभिन्न थानों के थाना प्रभारी शामिल थे। सभी अधिकारियों ने इस पहल को पुलिस व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।नए वाहनों के मिलने से जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और अपराध पर नियंत्रण रखने में पुलिस को बड़ी सहूलियत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें