मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में ज्वेलरी शॉप से हीरे की अंगूठी लेकर फरार हुआ ग्राहक, सीसीटीवी के आधार पर जांच तेज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची में ज्वेलरी शॉप से हीरे की अंगूठी लेकर फरार हुआ ग्राहक, सीसीटीवी के आधार पर जांच तेज

रांची। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में एक ज्वेलरी दुकान से हीरे की अंगूठी चोरी होने का मामला सोमवार को सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक ग्राहक अंगूठी देखने के बहाने दुकान में आया और मौका पाकर हीरे की अंगूठी लेकर चुपचाप फरार हो गया। घटना के बाद दुकानदार की शिकायत पर हिंदपीढ़ी थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस के अनुसार, हिंदपीढ़ी स्थित “मियां तनिष्क” नामक ज्वेलरी शॉप में एक ग्राहक अंगूठी देखने के लिए पहुंचा था। दुकान के कर्मचारी ने उसे कई अंगूठियां दिखाई, जिनमें से एक हीरे की अंगूठी उसे पसंद आ गई। इसी दौरान उसने मौका देखकर अंगूठी अपने पास रख ली और बिना किसी को बताए दुकान से निकल गया।कुछ देर बाद जब दुकानदार और कर्मचारियों ने दुकान में रखे सामानों का मिलान किया, तो एक हीरे की अंगूठी गायब मिली। इसके बाद दुकान के कर्मचारी सूरज ठाकुर ने तुरंत हिंदपीढ़ी थाने में इसकी सूचना दी।सूरज ठाकुर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोप्त की पहचान की जा सके।हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें